Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: वल्र्ड रिकॉर्ड आफ एक्सीलेंस अवार्ड इंग्लैंड एवं यंग कम्यूनिटी चैंपियन अवार्ड से सम्मानित हुए समाजसेवी डॉ रजनीश दुबे


छिबरामऊ/कन्नौज। दिल्ली के भारत मंडपम सभागार में आयोजित नेशनल इंटीग्रेटेड फ़ोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में पूरे भारत देश के सभी राज्यों के चयनित समाजसेवियों का सम्मान समारोह किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मवीर गोखुल तथा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर सिंह कल्याण , निफा के चैयरमेन प्रीतपाल सिंह पन्नू जी, तथा जापान मॉरीशस और इंग्लैंड से आए हुए अतिथियों द्वारा पूरे देश के चयनित समाजसेवियों के साथ-साथ कन्नौज जनपद के डॉक्टर रजनीश दुबे को समाज सेवा तथा रक्तदान के लिए वल्र्ड रिकॉर्ड आफ एक्सीलेंस इंग्लैंड सर्टिफिकेट तथा यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया उक्त कार्यक्रम में दो दिन दिल्ली के भारत मंडपम में तथा दो दिन करनाल के गोल्डन मूवमेंट में सम्मान समारोह आयोजित हुआ इस कार्यक्रम में युवाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए जिला स्तरीय अवार्ड राज्य स्तरीय अवार्ड पर राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में निफा के चैयरमेन प्रीतपाल सिंह पन्नू जी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा समाजसेवियों का उत्साह वर्धन ही समाज सेवा को बढ़ावा देता है इस कार्यक्रम में आए हुए सभी युवा समाजसेवी देश के कर्णधार हैं निफा के पूरे देश भर में लगभग 70000 सदस्य हैं जिनमें से आप सभी को आपकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चयनित किया गया नफा परिवार आप सभी को सम्मानित करते हुए अपने आप को गौरवशाली महसूस कर रहा है कार्यक्रम में मॉरीशस इंग्लैंड तथा जापान के भी अतिथि आए हुए थे जिन्होंने सभी समाजसेवियों को सम्मानित किया उक्त कार्यक्रम में के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे रेणुकूट, सचिव राजीव गोयल, आलोक अग्रवाल समेत हरियाणा व दिल्ली सरकार के कई मंत्री व विधायक मौजूद रहे डॉ रजनीश दुबे को इंग्लैंड के वल्र्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किए जाने की खबर उनके गृह क्षेत्र में लगते ही लोगों में हर्ष की लहर फैल गई 

छिबरामऊ विधायिका अर्चना पाण्डेय, चैयरमेन मनोज दुबे घिलोई प्रधान सुभाष चन्द्र, पूर्व प्रधान जगदीश शाक्य,अवनीश दुबे छोटे भैय्या,पंथरा प्रधान आशीष तिवारी,अतनेश सेंगर ओम मिश्रा, मनोज दीक्षित सूरज पैथोलॉजी,राजा शुक्ला किसान यूनियन, पुनीत दुबे, आचार्य प्रशांत तिवारी, गौसेवा प्रमुख रंजीत पाण्डेय अनुराग तिवारी,राजा सिंह कुशवाहा, पप्पू यादव, पप्पू चैहान, रामचंद्र यादव आदि ने शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |