प्रतापगढः श्री राम लीला समिति ने निकाली सीता उत्पत्ति की मनमोहक झांकी! नगर वासियों ने बरसाए पुष्प लगे सीता माता के जयकारे
September 23, 2025
प्रतापगढ़। श्री रामलीला समिति द्वारा मंगलवार को दूसरे दिन सीता उत्पत्ति की मनमोहक झांकी निकाली गई। शाम 4रू00 बजे गोपाल मंदिर से रथ पर सवार राजा जनक व रानी सुलोचना द्वारा खेत में हल चला रहे थे। हल चलाते समय एक घड़ा मिला जिसमें माता सीता जी की उत्पत्ति की लीला प्रस्तुत की गई थी। आज की लीला की झांकी गोपाल मंदिर से चलकर भरत चैक से सदर बाजार से वापस भगवा चुंगी से होते हुए स्टेशन होकर पंजाबी मार्केट होते हुए गोपाल मंदिर पर समापन हुआ। झांकी के साथ संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, श्याम शंकर सिंह, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश प्रताप सिंह दिन्नू, मंत्री विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, बंटी नेता,शिवम खंडेलवाल, राहुल सोनी, विष्णु सोनी, विवेक यादव,मारुति सोनी आदि रामलीला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
