Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः आसमा बानो बनीं भवानी सेना निंदूरा ब्लॉक प्रमुख


बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खिंझना निवासी आसमा बानो पत्नी मोहम्मद माज को शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे की महिला विंग भवानी सेना का निंदूरा ब्लॉक प्रमुख नियुक्त किया गया है।देवा रोड स्थित शिवसेना यूबीटी जिला मुख्यालय सोमैया नगर में प्रदेश महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी मनोज मिश्र विद्रोही ने उन्हें नियुक्ति पत्र व परिचय पत्र प्रदान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आसमा बानो के नेतृत्व में निंदूरा ब्लॉक क्षेत्र में अधिक से अधिक महिलाएं शिवसेना से जुड़ेंगी और महिला हितों के मुद्दों पर संघर्ष करते हुए संगठन को मजबूती देंगी।आसमा बानो की नियुक्ति पर जिला प्रचारक राधेश्याम सैनी, ब्लॉक प्रमुख राम प्रसाद निगम, जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मीकि उर्फ पंडित जी, वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चैहान, जिला मीडिया प्रभारी एस.एन. मिश्र, जय देवी, किरण, मीरा श्रीवास्तव आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |