Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः संकुल स्तरीय वैदिक गणित प्रतियोगिता में विद्या मंदिर का दबदबा


बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर में संकुल स्तरीय वैदिक गणित प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक विष्णु गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश अग्निहोत्री (पूर्व प्रधानाचार्य), राधेश्याम अग्रवाल, विद्यालय प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार मिश्र एवं संकुल प्रमुख सुभाष ने दीप प्रज्वलन कर किया।

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कई प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का परचम लहराया।

बाल वर्ग प्रश्नमंच में बीसलपुर के आरव मिश्रा, शिवांत गंगवार व सारांश प्रथम रहे।किशोर वर्ग में बीसलपुर के त्रिपल मिश्र, अभिकर्ष गंगवार व अयांश यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।तरुण वर्ग में बीसलपुर के कुलदीप, कुणाल गंगवार व अंकित गंगवार अव्वल रहे।

गणित प्रयोग प्रतियोगिता में बाल वर्ग से बीसलपुर के अंशुमान मिश्रा, किशोर वर्ग से अंश गंगवार और तरुण वर्ग से अयांश वर्मा प्रथम स्थान पर रहे।

पत्रवाचन में बीसलपुर के अमन (बाल वर्ग), विवेक कुमार (तरुण वर्ग) प्रथम स्थान पर रहे।गणित प्रदर्श में बीसलपुर के अविनाश गंगवार व दीपांशु ने बाल वर्ग में प्रथम और किशोर वर्ग में कुशाग्र सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त क्षेत्रमिति, नवाचारित, त्रिकोणमिति एवं त्रिविमीय विषय की प्रतियोगिताओं में भी बीसलपुर के प्रतिभागियों ने महत्वपूर्ण स्थान हासिल किए।प्रतियोगिताओं का संचालन आचार्य अच्युतम मिश्रा ने किया। निर्णायक मंडल में नगर के विभिन्न विद्यालयों से कुसुम, सरिता, संजीव कुमार, शैलेन्द्र सिंह सहित कई शिक्षक शामिल रहे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |