Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः एजीएम इंटर कॉलेज आदेश ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में मनाई गई आदेश की 15वीं पुण्यतिथि


बीसलपुर। एजीएम इंटर कॉलेज बिहारी पुर हीरा में संस्थापक एलपी गंगवार की बेटी आदेश गंगवार की 15 वीं पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एलपी गंगवार प्रबंधक सर्वेश गंगवार प्रधानाचार्य पंकज कुमार गंगवार उपप्रधानाचार्य ओविंद प्रकाश शुक्ला सहित समस्त छात्र छात्राओं ने आदेश गंगवार के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

संस्थापक एलपी गंगवार ने कहा कि आज के दिन हमारी बेटी (जो कि सदैव हमारी प्रेरणा का स्रोत रही थी ) आदेश गंगवार हम सबको छोड़ इस दुनिया से विदा लेकर ईश्वर के  चरणों में रवाना हो गई थी उसकी कमी हमारे बीच हमेशा बनी रहेगी प्रबंधक सर्वेश गंगवार ने कहा कि आज हमारी बहन हम सबके बीच नहीं हैं लेकिन उनके आशीर्वाद से ही हम इस सफलता पर पहुंचे हैं हमारे जीवन में सदैव उनकी यादें बनी रहेगी।आदेश ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन नरायनपुर में आदेश ग्रुप के चैयरमेन उमेश गंगवार की धर्मपत्नी  आदेश गंगवार की 15 वीं पुण्यतिथि मनाई गई । कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सचिव अरविंद गंगवार द्वारा स्व आदेश गंगवार के चित्र के सामने माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया श्रृद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन धारण किया गया कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी विभागाध्यक्ष उदय प्रकाश यादव डीएल एड विभागाध्यक्ष अश्विनी भटनागर आईटीआई प्रधानाचार्य निमित्त शर्मा सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |