Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: कुछ ही कर्मचारियों की उपस्थिति में निपट गया ब्लाक दिवस


संग्रामपुर/अमेठी। प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर माह के प्रथम और तृतीय बुधवार को होने वाले आयोजित कार्यक्रम ब्लॉक दिवस पर नाम मात्र के कर्मचारी मौजूद होकर ब्लॉक दिवस कार्यक्रम की खानापूर्ति करने में लगे हैं।यही हाल जिले के विकास खंड संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय का है जहां आज ब्लॉक दिवस पर एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में ब्लॉक पर तैनात सहायक विकास अधिकारी संग्रामपुर,ग्राम विकास अधिकारी और ब्लॉक कर्मचारी ही मौजूद रहे।इस कार्यक्रम में अन्य विभाग जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास,पशु चिकित्सा, पुलिस,कृषि, पेंशन, सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं रहे।यही कारण है कि जन समस्या के लिए इतने दिवस जारी करने के बाद भी प्रतिदिन जिलाधिकारी कार्यालय पर फरियादियों की भीड़ लगी रहती है।इस कार्यक्रम में एक पीड़ित आया था लेकिन प्रार्थना पत्र लिखने में असमर्थ होने के कारण मौखिक शिकायत सुनी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |