Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः घर से निकलना मुश्किल, चारों तरफ भरा बरसात का पानी


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर में पानी निकासी को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा नालियों का निर्माण कराया जा चुका है जिसमें बरसात के पानी निकासी की समस्या समाधान हो जाय लेकिन आज भी कुछ ग्राम पंचायत में विकास कार्य नहीं दिखाई दे रहा है। संग्रामपुर क्षेत्र के इंटौरी ग्राम सभा में आज भी दर्जनों परिवार पानी निकासी न होने के कारण गंदे पानी से आने - जाने को मजबूर हैं। ग्राम निवासी श्यामलाल गुप्ता के घर से दौलत गुप्ता के घर तक बरसात का पानी भरा है। लगातार 30 से 40 मीटर जलमग्न हो गया है।इस परिक्षेत्र में आने वाले दर्जनों परिवार परेशान हैं । लाइनमैन से पहचान बनाने वाले गुप्ता का कहना है कि गांव में पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण मेरे घर के चारों तरफ जलमग्न हो गया है इसी प्रकार कई घर परेशान है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |