Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः जीएसटी रिफॉर्म से आमजन को बड़ा लाभ,अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती-सुरेश राही


बाराबंकी। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से लागू ‘नेक्स्ट जेन ळैज् रिफॉर्म’ ने बाजार में नई ऊर्जा का संचार किया है। मोदी सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किए गए ऐतिहासिक बदलाव पर बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने कहा कि घटे हुए जीएसटी दरों से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है जिसके चलते बाजार मजबूत होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक सामग्री पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है इसके साथ ही 33 जीवन रक्षक दवाओं पर भी जीएसटी 12 प्रतिशत से घटा कर शून्य कर दिया गया है। उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म के फायदे गिनाते हुए कहा कि रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे दूध,पनीर,ब्रेड इत्यादि पर भी जीएसटी शून्य कर दी गई है। आवश्यक सामग्रियों पर भी दरें कम की गई हैं।उन्होंने कहा कि घटे हुए जीएसटी रेट्स से आम उपभोक्ता, व्यापारी और उद्यमी सभी वर्गों को बड़ा लाभ मिल रहा है। इस रिफॉर्म ने जहां उपभोक्ताओं को राहत दी है, वहीं बाजार की मजबूती और रोजगार सृजन का मार्ग भी प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा  कि जीएसटी में किए गए बदलाव से  देश भर में आम लोगों की जेब में करीब 2 लाख करोड़  रुपए आयेंगे जिसका सीधा असर रोजमर्रा की खरीदारी और खर्च पर पड़ेगा।उन्होंने कहा कि इस सुधार से मध्यम वर्ग और गरीब तबके को सबसे अधिक फायदा होगा।उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण जीएसटी रिफॉर्म का सबसे अधिक लाभ यूपी के व्यापारियों और ग्राहकों को होगा। उन्होंने त्योहारों के सीजन में  इस बदलाव को बड़ा कदम बताया।

इसी तरह घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्रियों की दरों को घटाकर जीरो से 5 प्रतिशत के दायरे में लाया गया है। उन्होंने कहा कि बाजार में खपत बढ़ने से उत्पादन में वृद्धि हुई है। इससे व्यापारी और उद्यमी दोनों को लाभ हुआ है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुले हैं। त्योहारों के सीजन में यह बड़ा कदम उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है।प्रभारी मंत्री ने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता राज्य है और इस रिफॉर्म से यहां की अर्थव्यवस्था को विशेष मजबूती मिलेगी। प्रभारी मंत्री ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद देश का कलेक्शन 7 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ तक पहुंचा है, जबकि यूपी में यह 49 हजार करोड़ से बढ़कर 1.15 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य,जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,विधायक दिनेश रावत,शरद अवस्थी,हरगोविंद सिंह,अमरीश रावत,विजय आनंद बाजपेई,संदीप गुप्ता,शेखर हयारन,नवीन राठौर मौजूद रहे।

पत्रकार वार्ता के बाद प्रभारी मंत्री ने शहर के धनोखर - घंटाघर मार्ग स्थित बाजार में व्यापारियों और उपभोक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म से संबंधित पंपलेट और बैनर वितरित किए तथा स्टीकर भी चस्पा किए। उन्होंने नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म पर दुकानदारों और ग्राहकों से संवाद भी किया। व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |