प्रतापगढः श्री राम लीला समिति ने निकाली श्री राम वन गमन लीला की झांकी
September 28, 2025
प्रतापगढ़। श्री रामलीला समिति द्वारा रविवार को सातवें दिन श्री राम वन गमन लीला की झांकी निकाली गई। शाम 4रू00 बजे गोपाल मंदिर से रथ पर प्रभु श्री राम व माता जानकी भ्राता लक्ष्मण वनवासी बेश में वन को जा रहे थे। माता कैकेई के दो वर राजा दशरथ से मांगने पर भगवान श्री राम, माता जानकी, लक्ष्मण सहित वनवासी रूप को देखने के लिए जगह-जगह भक्तों की भीड़ रास्ते भर उमड़ पड़ी थी। आज की लीला की झांकी गोपाल मंदिर से चलकर भरत चैक से सदर बाजार से भगवा चुंगी से स्टेशन होते हुए पंजाबी मार्केट होते हुए गोपाल मंदिर पर समापन हुआ। झांकी के साथ संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, श्याम शंकर सिंह, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश प्रताप सिंह दिन्नू, मंत्री विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, राजू शर्मा, धर्मेंद्र चैरसिया, छेदीलाल, देवानंद, पंकज शुक्ला, बंटी नेता,शिवम खंडेलवाल, राहुल सोनी, विष्णु सोनी, विवेक यादव,मारुति सोनी, तेजस गुप्ता, अभिषेक कश्यप आदि रामलीला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
.jpg)