बाराबंकीः अवैध खनन ने जमीन का खतरे में डाला जमीन का वजूद , ग्रामीणों में रोष
September 28, 2025
बाराबंकी। धरती का सीना चीरते हुए धड़ल्ले से जिम्मेदारों के नाक के नीचे अवैध खनन का धन्धा फलफूल रहा है। मामला जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दतौली लहबड़पुरवा में परसों से चल रहे अवैध रूप से मिट्टी खनन ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय ठेकेदार के गिरोह ने पंचायत, सरकारी और निजी खेतों को खोदकर मिट्टी बेचने का धंधा चलाया। खनन से खेतों की उपज घटने का खतरा, जमीन दरकना और खुले गड्ढों के कारण बच्चों व पशुधन के गिरने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।ग्रामीणों ने पुलिस और संबंधित विभागों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिकायत करने पर एफआईआर दर्ज करने के बजाय दबंगों को संरक्षण दिया जा रहा है और विरोध करने वालों को धमकाया जा रहा है।विशेषज्ञों के अनुसार सतही मिट्टी निकालने से जलस्रोत प्रभावित होते हैं और कृषि जीवन पर दीर्घकालिक असर पड़ता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व राजस्व एवं खान विभाग से तत्काल जांच, अवैध खनन रोकने, खनन स्थल सील करने और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने खोदे गए गड्ढों को भरवाकर सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रभावित जमीन का मुआवजा दिलाने की भी मांग की।ग्रामीण चेतावनी दे रहे हैं कि प्रशासन ने अगर शीघ्र कदम नहीं उठाए, तो वे संगठित होकर सड़क पर भी आंदोलन करेंगे।जबकि इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मिट्टी रेलवे ओवर ब्रिज पर जा रही है अगर इधर उधर बिक्री हो रही है तो कार्यवाही की जाएगी।
