अमेठीः वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
September 03, 2025
अमेठी । जनपद के थाना अमेठी पुलिस ने वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अमेठी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अमित मिश्रा उर्फ पुत्तम मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा निवासी ग्राम सैदापुर मजरे नुवांवा थाना व जनपद अमेठी उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया गया है।
