अमेठीः शारदा बैराज से अधिक डिस्चार्ज, नहरों में बंद हुआ पानी
September 03, 2025
अमेठी। अधिशासी अभियंता, शारदा सहायक खंड-41 मनीष रंजन ने जनपद के सभी कृषकों को सूचित किया है कि शारदा बैराज का डिस्चार्ज 1,60,000 क्यूसेक से अधिक हो जाने के कारण नहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शारदा बैराज की रेगुलेशन मैनुअल के अनुसार नहरों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दिनांक 02 सितम्बर 2025 की प्रातः 8रू00 बजे से शारदा सहायक पोषक नहर को शीर्ष से बंद कर दिया गया है। इसके फलस्वरूप आगामी दिवसों में जनपद अमेठी की नहरों में पानी का संचालन बंद रहेगा। सिंचाई विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नहर संचालन से संबंधित अगली सूचना पृथक से जारी की जाएगी। कृषक भाई अपनी सिंचाई संबंधी शिकायतों और मांगों के लिए सिंचाई विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-55450 पर संपर्क कर सकते हैं।
.jpg)