Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः दिन दहाड़े घर में घुसकर महिला से किया गया रेप का प्रयास, पुलिस हिरासत में आरोपी


प्रतापगढ़/बाबागंज। घर में घरेलू कार्य कर रही महिला से गांव के ही युवक ने घर में घुसकर दिन दहाड़े  दुराचार  करने का प्रयास किया। महिला की चीख पुकार सुनकर जब घर ले दूसरे कमरे में बैठी उसकी पुत्री मां को बचाने दौड़ी तो युवक ने उसकी पुत्री को धक्का देकर गिरा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस आरोपी को थाने उठा लाई है। 

महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ गांव की रहने वाली एक महिला शनिवार को दोपहर में अपने घर के अंदर घरेलू कार्य रही थी। उसकी पुत्री दूसरे कमरे में कुछ कार्य कर रही थी।।तभी गांव का एक युवक महिला को अकेला समझकर अर्धनग्न अवस्था में घर में घुस आया और महिला के साथ दुराचार करने का प्रयास करने लगा। शोरगुल सुनकर जब महिला की पुत्री अपनी मां को बचाने दौड़ी तो आरोपी युवक ने उसकी पुत्री को जोरदार धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया। जिससे वो भी चुटहिल हो गई। हल्ला गुहार सुनकर आस-पास के लोग दौड़े तो महिला की आबरू बची। पड़ोसियों ने युवक को घर में बंद करके पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुँची पुलिस आरोपी युवक को थाने उठा लाई। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय उसका पति बाहर गया था। आरोपी युवक के महिला से भिड़ने का वीडियो भी वायरल हो गया है। इस संबंध में एसओ मनोज कुमार तोमर का कहना है कि दोनों पक्षों में झगड़े को लेकर विवाद है। जांच कराई जा रही है। यदि मामला छेड़छाड़ का होगा तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |