प्रतापगढ़। जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया है कि स्नातकध्शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल दिनांक 06.12.2026 को समाप्त होने के कारण अर्हता दिनांक 01.11.2025 के आधार पर उत्तर प्रदेश परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम कराये जाने है। उन्होने बताया है कि निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए 30 सितंबर को सार्वजनिक नोटिस जारी होगा। 15 अक्टूबर को समाचार पत्रों में नोटिस का प्रथम पुनर्प्रकाशन तथा 25 अक्टूबर को इसका द्वितीय पुनर्प्रकाशन होगा। फार्म 18 या 19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर तथा 20 नवंबर को पांडुलिपियों की तैयारी व निर्वाचन नामावलियों का मुद्रण होगा। निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 25 नवंबर को होगा। दावें-आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक है। 25 दिसम्बर तक दावें-आपत्तियों का निस्तारण होगा और अनुपूरक सूची तैयार कर मुद्रित की जाएगी। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर 2025 को होगा। निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने हेतु स्नातक के लिये फार्म-18 एवं शिक्षक के लिये फार्म-19 भरे जायेगें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचक नामावलियों को तैयार किये जाने एवं दावा आपत्तियों को प्राप्त करने हेतु 07 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीध्पदनामित अधिकारी क्रमशः उप जिलाधिकारी कुण्डा वाचस्पति सिंह, अपर उप जिलाधिकारी प्रथम प्रतापगढ़ जितेन्द्र कटियार, उप जिलाधिकारी लालगंज शैलेन्द्र वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सदर तनवीर अहमद, उपजिलाधिकारी पट्टी पुणेन्दु मिश्र व उपजिलाधिकारी रानीगंज विमल कुमार को नियुक्त किया है जो निर्वाचन क्षेत्र शिक्षकध्स्नातक के फार्म तहसील कार्यालयों में प्राप्त करेगें।
इसी प्रकार 24 अतिरिक्त पद नामित अधिकारी नियुक्त किये गये है जिनमें 05 तहसीलदार कुण्डा, लालगंज, सदर, पट्टी व रानीगंज के निर्वाचन क्षेत्र शिक्षकध्स्नातक के फार्म तहसील कार्यालय में प्राप्त करेगें व 19 अन्य अधिकारी जो कार्यालय राजकीय बालिका इण्टर कालेज प्रतापगढ़, कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी सदर, कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी सण्ड़वा चन्द्रिका, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी मानधाता, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी पट्टी, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी आसपुर देवसरा, कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी मंगरौरा, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी शिवगढ़, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी बाबा बेलखरनाथ धाम, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी गौरा, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी लालगंज, खण्ड विकास अधिकारी रामपुर संग्रामगढ़, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी सांगीपुर, कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणपुर, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी कालाकांकर, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी कुण्डा, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी बाबागंज, कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी बिहार में बैठकर निर्वाचन क्षेत्र शिक्षकध्स्नातक के फार्म प्राप्त करेगें। जिलाधिकारी ने नामित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.11.2025 के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम का अनुपालन करते हुये फार्म-18 एवं 19 प्राप्त करें एवं उनका सत्यापन कर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुये ससमय फार्मो के निस्तारण की कार्यवाही समयान्तर्गत करना सुनिश्चित करें।
.jpg)