प्रतापगढः विद्यालयों में स्वच्छता शपथ समारोह एवं गांवों में साफ-सफाई के कार्यक्रम हुये आयोजित
September 23, 2025
प्रतापगढ़। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे ने मंगलवार को बताया है कि जनपद में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 “स्वच्छोत्सव“ के तहत आज विद्यालयों में स्वच्छता शपथ समारोह आयोजित किए गए। इस अवसर पर विकास खण्ड आसपुर देवसरा की ग्राम पंचायत आमापुर में प्रधानाचार्य सरोज देवी की अध्यक्षता में छात्र एवं छात्राओं ने सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने और साफ-सुथरा वातावरण बनाने का संकल्प लिया। जनपद के अन्य विद्यालयों में भी विशेष स्वच्छता रैलियां भी निकाली गयी, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। समस्त विकास खण्डों में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में समस्त छात्र एवं छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी साथ उनको स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर को साफ किया गया। स्वच्छता शपथ में विद्यार्थियों ने साफ-सफाई को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए यह वचन लिया कि वे न केवल अपने विद्यालय बल्कि आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे दूसरों को भी स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे। विकास खण्ड कालाकांकर की ग्राम पंचायत लवाना में ग्राम प्रधान पंकज सिंह की अध्यक्षता में नागिरकों द्वारा ग्राम की सफाई करने की स्वच्छता की शपथ ली गई। इसी प्रकार विकास खण्ड आसपुर देवसरा की ग्राम पंचायत आमापुर में ग्राम प्रधान दुर्गावती की अध्यक्षता में ग्रामीणों द्वारा स्वच्छता लक्षित इकाई (सी०टी०यू०) को साफ करके स्वच्छता की शपथ ली गयी, साथ ही जनपद के समस्त विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत “जैसे-वृक्षारोपण, जन-जागरूकता, स्वच्छता रैली, स्वच्छता शपथ, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर स्वच्छता कर्मियों की स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वच्छता लक्षित इकाई (सी०टी०यू०) की साफ-सफाई “आदि का कार्य कराया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों ने मिलकर अपने गाँवों में सफाई की। इस अवसर पर उन्हें यह समझाया गया कि स्वच्छता केवल एक सरकारी कार्य नहीं बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि केवल सरकारी प्रयासों से स्वच्छता नहीं लाई जा सकती बल्कि इसमें हर नागरिक का योगदान जरूरी है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल स्वच्छता के महत्व को समझाना है बल्कि इसे जीवनशैली में शामिल करना है।
.jpg)