प्रतापगढ़। जिले में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यध्राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां साहब के 23 महीने बाद भाजपा सरकार के इशारे पर जेल की प्रताड़ना झेलने के बाद रिहाई होने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीगण, नेतागण एवं कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चैराहा पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया।
जिस तरह आजम खां साहब को 23 महीने भाजपा सरकार के सारे पर फर्जी मुकदमे में जेल के भीतर बंद किया गया था, आज उनकी रिहाई कमजोरों, मजलूमों की जीत है लोकतंत्र की जीत है संविधान और न्याय पालिका की जीत है हम सभी को भरोसा है इसी तरह जिन लोगों के खिलाफ जुल्म और ज्यादती हुआ है उनको इंसाफ मिलेगा जिस तरह आजम खां साहब को इंसाफ मिला है।
इस अवसर पर जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, उपाध्यक्ष तकदीर अहमद, कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, तबारक हुसैन सभासद, मानवेन्द्र पटेल, अनाम अहमद, राजीव विश्वकर्मा, अब्दुल हई, सुनील यादव, अनीस अहमद, मो.फैजान, विजय पाल, शराफत उल्ला, मुफीज सभासद, रईस अहमद, बबलू खान, मो. खालिद, मो.इदरीश, विकास यादव, लड्डन भाई, साकिब अली, सद्दाम अली, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष पाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।
