Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः अपर जिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन स्थल व रामलीला मैदान का किया निरीक्षण


प्रतापगढ़। नगर पालिका परिषद् बेल्हा-प्रतागपढ क्षेत्रान्तर्गत दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन स्थल सई नदी तट एस०टी०पी० के पास होगा, जहां गड्ढा खोदायी, साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था का जोरो से कार्य चल रहा है। अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0)ध्प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय आदित्य प्रजापति ने विर्सजन स्थल की तैयारी का का निरीक्षण किया। विसर्जन स्थल पर गड्ढा खोदा गया है, क्षतिग्रस्त विर्सजन मार्ग को भी ठीक किया गया। यहां साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी द्वारा गड्ढे के चारो तरफ बैरिकेटिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, उपस्थित अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि बैरिकेटिंग कार्य पालिका टीम द्वारा शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा और विसर्जन के एक दिन पूर्व पानी भरने का कार्य किया जायेगा। इसी के साथ दशहरा, भरत मिलाप के दृष्टिगत् रामलीला मैदान का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार, मूर्ति विर्सजन समिति संरक्षक विजय सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संतोष कुमार सिंह व प्रशासन टीम, अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे। साथ ही स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अन्तर्गत 156 घण्टा चले रहे महा सफाई अभियान के तहत चिन्हित स्थल मा० काशीराम कॉलोनी जी०आई०सी० में पालिका टीम द्वारा लगातार सफाई कार्य कराया जा रहा है एवं नगर विकास विभाग द्वारा डी०सी०सी०सी० के माध्यम से निरंतर लाइव मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |