Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः शिक्षक दिवस पर सपा नेता राजकुमार ष्राजूष् ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान


पीलीभीत। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार ष्राजूष् की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पूरी विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ष्जग्गाष् ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकारों द्वारा शिक्षकों के हित में चलाई गई योजनाओं का उल्लेख करते हुए शिक्षकों से आगामी चुनावों में सहयोग करने की अपील भी की। आयोजक राजकुमार ष्राजूष् ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि हमारे जीवन में उन गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है जिन्होंने समाज को दिशा देने का काम किया। उन्होंने बताया कि स्वयं भी वह शिक्षक रहे हैं और वहीं से जनसेवा का भाव जागृत होने के कारण राजनीति में आए। उन्होंने शिक्षकों के योगदान को सलाम करते हुए उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अरशद खां और पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने भी कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने स्वर्गीय नेता मुलायम सिंह यादव के शिक्षक काल से जुड़े संस्मरण सुनाए और शिक्षकों के योगदान को अविस्मरणीय बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व शिक्षक मास्टर गुरदयाल सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व शिक्षक ओम शर्मा ने किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें पवन सिंह यादव, नोमान अली वारसी, कल्याण सिंह सरोज, संजय खान, मीता सिंह, दिनेश वर्मा, भगवान दीन वर्मा आदि शामिल रहे। सम्मानित शिक्षकों में महानंद आर्य, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, रामदीन, मुरारीलाल भारती, मो. सादिक, सुनील कुमार पाण्डेय, गीता देवी, अशोक कुमार सिंह, मुश्ताक शाह, जगदीश सिंह, छेदलाल शर्मा, द्वाजाराम भारती, श्याम बाबू शुक्ला, रामप्रकाश वाजपेई, नवीरसूल हुसैन, कर्मवीर आर्य, ब्रजमुरारीलाल, लाखन सिंह, श्रीराम, पूरन सिंह, सत्यप्रकाश, सुंदरलाल, शिवनंदन प्रसाद पाण्डेय, विद्यावती, वेदप्रकाश, रामनरेश शुक्ला, विद्यासागर, मोहन सिंह, प्रेम शंकर भारती, बाबूराम, विजय वर्मा, विमलेश वर्मा, राकेश कुमार, सुरेश चंद्र, गौरी शंकर ठाकुर, शरजील खां, हेमराज आदि प्रमुख रहे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों में गहरी प्रसन्नता देखी गई और सभी ने समाजवादी पार्टी के इस सम्मान समारोह की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |