लखनऊ। नगर निगम द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” और “एक दिन दृ एक घंटा दृ एक साथ” अभियान के अंतर्गत आज 156 घंटे के महा सफाई अभियान का शुभारंभ हुआ। इस विशेष अभियान की शुरुआत जोन-8 के पावर हाउस चैराहा, विद्यावती तृतीय वार्ड से हुई। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल, जोन-8 के सभी पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
महापौर ने कहा कि यह अभियान केवल सफाई कार्य तक सीमित नहीं है बल्कि नागरिकों की जीवनशैली में स्वच्छता को शामिल करने का प्रयास है। “स्वच्छ लखनऊ का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा।”
विद्यावती वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यहां महापौर स्वयं श्रमदान में शामिल हुईं और निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान नगर निगम ने कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया, ताकि स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित किया जा सके। वहीं आयकर विभाग और नगर निगम के कर्मचारियों ने कोल्विन कॉलेज वार्ड में गोमती नदी के किनारे विशेष सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा हुसड़िया की झुग्गी बस्ती (वार्ड-100) में प्म्ब् टीम ने नागरिकों को साफ-सफाई और उसके स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में जागरूक किया।
