लखनऊः एमवे इंडिया ने लॉन्च किया न्यूट्रिलाइट के गुणों से युक्त आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन की नेक्स्ट-जेन स्किनकेयर
September 25, 2025
लखनऊ । आजकल भारत में लोग समय से पहले त्वचा पर बुढ़ापे की समस्याओं, प्रदूषण के असर, असमान रंगत और खुरदुरी त्वचा जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इसी को देखते हुए, एमवे इंडिया, जो स्वास्थ्य और वेलनेस की अग्रणी कंपनी है, ने दो नए स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं दृ आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन डिफाइंग सीरम और आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन करेक्टिंग सीरम। ये सीरम त्वचा पर बुढ़ापे के शुरुआती लक्षणों और कारकों को कम करते हैं। ये नए सीरम, आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन की हाइड्रेटिंग, बैलेंसिंग, और रिन्यूइंग एवं फिर्मिंग रेंज पर आधारित हैं, जिन्हें अलग-अलग उम्र में बदलती स्किनकेयर जरूरतों को ध्यान में रखकर खास तौर पर तैयार किया गया था।लॉन्च के अवसर पर एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक, रजनीश चोपड़ा ने कहा कि भारतीय स्किनकेयर मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, जिसका मुख्य कारण है उपभोक्ताओं की बढ़ती जागरूकता, बढ़ती इनकम व खर्च करने की क्षमता और प्रीमियम व नैचुरल प्रोडक्ट्स की माँग। आजकल ज्यादा से ज्यादा लोग त्वचा की सेहत को महत्व देने लगे हैं। दरअसल, 70ः शहरी उपभोक्ताओं ने बताया है कि अब वे स्किनकेयर के फायदों को लेकर पहले से कहीं ज्यादा जागरूक हैं। यह बदलाव दिखाता है कि लोग अब सोच-समझकर और जागरूक होकर स्किनकेयर प्रोड्क्ट चुन रहे हैं। एमवे इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अमृता असरानी के अनुसार, आज के उपभोक्ता ऐसे गुणवत्तापूर्ण उत्पाद खोज रहे हैं जो आत्मविश्वास, सशक्तिकरण और एजलेस ब्यूटी जैसी समय के साथ बदलती उनकी सोच से मेल खाते हों। एमवे इंडिया ने इस बदलाव को अपनाया है आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन के जरिए दृ यह हमारी अगली पीढ़ी की स्किनकेयर रेंज है, जो न्यूट्रिलाइट की 90 वर्ष की बोटैनिकल विशेषज्ञता और आर्टिस्ट्री की 60 साल की एडवांस स्किन साइंस को साथ मिलाती है।आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन डिफाइंग और करेक्टिंग सीरम्स अब पूरे भारत में केवल एमवे बिजनेस ओनर्स के माध्यम से उपलब्ध हैं।
