बीसलपुरः बाढ़ के बाद सरकारी अस्पताल में मरीजों की भीड़! एक ही दिन में बने 1200 पर्चे, दवा न मिलने से लौटे कई मरीज
September 08, 2025
बीसलपुर। हाल ही में आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसके बाद बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से नगर के सरकारी अस्पताल पर मरीजों का भारी दबाव बढ़ गया है। रविवार को अस्पताल में करीब 1200 मरीजों के पर्चे बनाए गए।ग्रामीण क्षेत्रों में दवा का छिड़काव न होने से मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते बुखार, मलेरिया, डेंगू, पेट दर्द और सिरदर्द जैसी बीमारियां फैल रही हैं। सुबह 8 बजे से अस्पताल पहुंचे मरीज दोपहर बाद तक लाइन में खड़े रहे। कई मरीज बिना दवा लिए ही घर लौटने को मजबूर हो गए।ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। दूसरी ओर प्राइवेट अस्पताल भी मरीजों से खचाखच भरे हुए हैं।
