बीसलपुरः विधायक विवेक वर्मा ने किया सीसी मार्ग का लोकार्पण! 96 लाख की लागत से तीन ग्रामों को मिलेगा बेहतर सड़क संपर्क
September 08, 2025
बीसलपुर। क्षेत्रीय विधायक विवेक वर्मा के अथक प्रयासों से विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए 96 लाख की लागत से तीन ग्रामों में सीसी मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को विधायक ने इसका लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। गांव खानपुर उर्फ बीरमपुर, निवाडाडि और करनपुर लाइक राम में बनाए जा रहे इन मार्गों से ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में आ रही दिक्कतों से राहत मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह, अवर अभियंता लालाराम, परदेसी बाबू, राजवीर, ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
