रामनगर/ बाराबंकी। रामनगर तहसील के ग्राम लोहटी जई के मोहल्ला रैली बाजार निवासी 110 वर्षीय दुलीचंद निषाद, जिन्हें लोग स्नेह से ‘नेता मामा’ कहते थे, का रविवार को निधन हो गया। उनका जन्म 1915 में हुआ था और वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के चुनाव प्रचार में सक्रिय रहे।
सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण दुलीचंद निषाद ग्रामीणों के दिलों में विशेष स्थान रखते थे। 110 वर्ष की उम्र में भी वे सक्रिय, तैराक और दैनिक गतिविधियों में निपुण थे। उनके निधन से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
