लखनऊः इटौंजा में तीर्थयात्रियों की बस को डंपर ने मारी टक्कर, यात्री परेशान
September 07, 2025
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ सीतापुर हाईवे पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का एक और मामला सामने आया है। रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे, इटौंजा मानपुर टोल प्लाजा मानपुर मंडी के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने तीर्थयात्रियों से भरी बस में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। वहीं बस में सवार सभी 30-40 यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना से वे सहमे हैं। यह बस देश के कई प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा कर जैसे, बाबाधाम, काशी विश्वनाथ, चित्रकूट, बागेश्वर धाम, वृंदावन, मथुरा, हरिद्वार, ऋषिकेश और मां वैष्णो देवी की श्रीनगर कश्मीर सोनमर्ग यात्रा कर अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जा रही थी। बस के ठेकेदार बद्री नारायण चैधरी ने बताया कि डंपर चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे सभी यात्री परेशान हैं। वहीं यात्री शुभ नारायण महतो ने बताया कि टक्कर के बाद बस का अगला शीशा टूट गया। उन्होंने डंपर चालक की बदतमीजी पर भी नाराजगी जताई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को थाने ले गई। वहीं यात्रियों ने थाने में डंपर चालक और मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। उनका कहना था कि लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले चालकों पर अंकुश लगना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इटौंजा पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
.jpg)