प्रतापगढः नगर पंचायत में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, वाराणसी की टीम बनी विजेता
September 07, 2025
कोहड़ौर/प्रतापगढ़। जिले के नगर पंचायत कोहड़ौर के वार्ड नंबर-11 (विजरा) में शनिवार को राज्यस्तरीय मैशाद अहमद कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन मैशाद अहमद ने किया था कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनवर खान (हाकी इंडियन प्लेयर) ने फीता काटकर किया। कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी, आगरा, अमेठी, सुल्तानपुर, शमशेरगंज, हरिद्वार, अयोध्या, सोनबरसा, प्रतापगढ़ समेत दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों को पराजित करते हुए वाराणसी की टीम ने विजेता बनकर ट्राफी अपने नाम किया। अन्वर एकेडमी प्रतापगढ़ की टीम उपविजेता रही। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य मैशाद अहमद ने कहा कि खेल हमारी शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से टीम भावना, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही क्षेत्रीय प्रतिभाएं भी निखरकर सामने आती हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार 31 हजार व 21 हजार व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना यादव, सईद खान, शादाब खान, अधिवक्ता नसीम, चंदीलाल सरोज, पप्पू, संतराम यादव, आजाद प्रतापगढ़ी, शेबू अहमद, सबलू पठान आदि मौजूद रहे।
