लखनऊ: पुलिस ने बाइक चोरी गैंग के दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार ! पुलिस ने चोरों के पास से 11 बाइक, 2 इंजन, 3 चेसिस, औजार और नगदी बरामद किए
September 08, 2025
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बख्शी का तालाब थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह और इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिलीं है।वाहन चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया। गैंग के दो शातिर अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार किए।लगभग एक दर्जन दो पहिया वाहन, मोटरसाइकिल इंजन और चेसिस बरामद किया। बीकेटी और इटौंजा थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरी हो रही मोटरसाइकिलों को लेकर बीकेटी थाना प्रभारी व इटौंजा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अंतर्जनपदीय गैंग के दो शातिर चोर पकड़े गए। वहीं सोमवार दोपहर बाद इस सम्बन्ध में बीकेटी थाना में हुई प्रेसवार्ता में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट उत्तरी जोन के एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीकेटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह और इटौंजा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शातिर दो मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। जहां वीरु उर्फ जावेद पुत्र मैकू निवासी मूल पता पूर्वी सिधौली महोल्ला संतनगर थाना सिधौली जनपद सीतापुर वर्तमान पता ग्राम सैदीपुर थाना लहरपुर, जनपद सीतापुर उम्र करीब 25 वर्ष तथा जान मोहम्मद पुत्र मो यासीन ग्राम मोज्जमपुर, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर उम्र करीब 25 वर्ष को चोरी की 11 मोटरसाइकिल के साथ दो मोटरसाइकिल के इंजन, तीन मोटरसाइकिल की चेसिस तथा मोटरसाइकिल खोलने का सामान बरामद किया गया है । पुलिस टीम को चोरों की निशानदेही पर बायोटेक नेटवर्किंग फैसलिटी केन्द्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के बाउंड्री के किनारे झाड़ी के पास थाना क्षेत्र बीकेटी, लखनऊ से उपरोक्त मोटर साइकिलों को बरामद कर गिरफ्तार किया गया। वहीं बरामद 11 मोटरसाइकिल में चार मोटरसाइकिल बीकेटी और इटौंजा थाना क्षेत्र से चोरी हुईं थीं जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया था।शेष बरामद मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में नम्बर के आधार पर उनके मालिकों से सम्पर्क कर जानकरियां प्राप्त की जाएंगी, की उक्त वाहन कहां से चोरी हुए थे और मुकदमा कब दर्ज कराया गया था। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।
