अमेठीः दस सालों से रक्षा बंधन का पर्व मना रहे रेहान
August 10, 2025
अमेठी। शहर के सगरा तिराहे निवासी अधिवक्ता रेहान अहमद बीते दस सालों से रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाते है खेरौना , बासूपटी,डेढ़ पसार,सरायकांधा निवासी अर्चना कोरी, सरोजनी कोरी, सुष्मिता वर्मा, सलोनी वर्मा, आरती वर्मा, शिल्पा वर्मा, अंशिका वर्मा से वह हर वर्ष राखी बंधवाते है । दीपावली होली पर्व पर भी बहनों के घर जाकर पर्व की खुशियां मनाते है। इसके साथ ही रेहान खान ने इंटरमीडिएट परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करके अपने परिवार का नाम रोशन करने वाली पूर्णिमा यादव के घर पहुंच कर उनसे राखी बंधवाकर उपहार भेंट करते हुए हौसला बढ़ाया है साथ ही पूर्णिमा यादव को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का प्रतिमा भी भेंट किया है। अधिवक्ता रेहान ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन का पवित्र बंधन होता है मैं अपनी सभी बहनों के घर जाकर राखी बंधवाता हु हमारी बहनों के आशीर्वाद से हम लोग नित नया मुकाम हासिल कर रहे है समाज में गलत मानसिकता से लोग जाति धर्म का भेदभाव करके जहर घोलने का काम करते है सबको हर त्योहार में खुशियां मनाकर भाईचारे का संदेश देना चाहिए।
