संग्रामपुरः धूमधाम से बनाया गया राखी का त्यौहार
August 10, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। भाई बहन के प्रेम और बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार आज बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मिठाई की दुकानों में भीड़ दिखाई दी। और सड़कों पर अपने भाई के घर जाने के लिए परिजनों के साथ मायके पहुंची। संग्रामपुर क्षेत्र में इस बार आने जाने का रास्ता ठीक ना होने के कारण अतिरिक्त दूरी की परिक्रमा करके भाइयों के हाथ में राखी बांधने बहाने पहुंची। कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया सुबह 5.30 से दोपहर 1.54 तक शुभ मुहूर्त राखी बांधने का है। रक्षाबंधन के पर्व पर बरसात न होने के कारण बाजारों में रौनक लौटी भाई अपनी बहनों के लिए उपहार खरीदने के लिए बाजारों में डटे रहे। बताया जाता है कि द्वापर युग में भगवान कृष्ण के अंगुली में चोट लगने पर द्रौपदी ने अपनी साड़ी का टुकड़ा बांध दिया था और भगवान श्री कृष्णा चीर हरण के समय द्रोपदी की सहायता की थी इसी को लेकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है।
