Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः गौरीगंज में मनाई गई फूलन देवी की 62वीं जयंती


अमेठी । रविवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय गौरीगंज में बहुजन वीरांगना फूलन देवी की 62वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी अमेठी के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मजदूर सभा राम सिंह उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि फूलन देवी ने समाज के वंचित, शोषित और पीड़ित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर राकेश यादव कौहार, मनीराम वर्मा, चंद्रशेखर यादव, चंद्रकांत पाल, राकेश यादव, उत्पल सिंह, दीपू तिवारी, अशोक यादव, रामप्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसकी जानकारी राजेश मिश्र प्रवक्ता समाजवादी पार्टी ने दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |