Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः बाइक हादसे में घायल दंपति की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज! शहपुरा निवासी राममूर्ति व रीता देवी की दर्दनाक मौत, पुत्र ने दी तहरीर


बीसलपुर। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के शहपुरा गांव में हुए बाइक हादसे में घायल दंपति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित पुत्र आकाश के अनुसार, 25 जुलाई को उसके पिता राममूर्ति लाल और मां रीता देवी बाइक से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। जैसे ही वे गाजना नहर पुलिया के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक (न्च्26।श्र5270) ने गलत दिशा में जाकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें सीएचसी बीसलपुर और फिर जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पहले पिता और फिर दो दिन बाद मां की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |