Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः 11 अगस्त को मनाया जायेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस ! एक से 19 साल के लगभग 21.51 लाख बच्चों को पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाने का लक्ष्य


लखनऊ। जनपद में 11 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन होगा जिसके तहत एक से 19 साल की आयु के बच्चो,किशोर एवं किशोरियों को पेट से कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी । इसी को लेकर मंगलवार को विकास भवन  सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन  के निर्देशन में जिला विकास अधिकारी अजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई ।

जिला विकास अधिकारी ने कहा कि शिक्षा विभाग और आईसीडीएस सुनिश्चित करें कि समय से सीएचसी से दवा ले लें और सभी बच्चों को दवा अपने सामने ही खिलायें द्य दवा खाली पेट नहीं खिलानी है द्य शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करना सुनिश्चित करें द्य 

नोडल अधिकारी डॉ.अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि एक से 19 साल की आयु के लगभग  21.51 लाख बच्चों को  दवा खिलाने का  लक्ष्य है द्य  एक से  छह  साल तक की आयु के सभी पंजीकृत , गैर पंजीकृत बच्चों तथा छह से 19 वर्ष तक के स्कूल न जाने वाले बच्चों, ईंट भट्टों पर कार्य करने वाले श्रमिक एवं घुमंतू लाभार्थियों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से दवा खिलाई जाएगी द्य छह से 19 वर्ष तक के सभी छात्र-छात्राओं को सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, प्राइवेट स्कूलों, मदरसों में शिक्षकों के माध्यम से एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी । इसके साथ ही कस्तूरबा विद्यालयों, बाल सुधार गृह, में भी दवा खिलाई जाएगी द्य          

एक से दो  साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की 400 मिलीग्राम की आधी गोली  तथा दो से 19 वर्ष के बच्चों को 400 मिलीग्राम की पूरी गोली खिलाई जानी है।

इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम. एच. सिद्दीकी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत निर्वाण, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव, जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक विष्णु प्रताप, सभी सीएचसी के अधीक्षक,  डीईआई सी मैनेजर डॉ. गौरव सक्सेना, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी,  शिक्षा विभाग, पंचायती राज आईसीडीएस, नगर विकास विभाग , निजी विद्यालय, सहयोगी संस्था एविडेंस एक्शन और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च(सीफॉर) के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |