बीसलपुरः रक्षाबंधन की तैयारी शुरू, दुकानों पर उमड़ी बहनों की भीड़! रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार, मिठाई की दुकानों पर भी दिखी रौनक
August 06, 2025
बीसलपुर। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बहनों ने राखी की खरीदारी शुरू कर दी है और दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई है।हर साल की तरह इस बार भी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए उत्साहित हैं। नगर के मुख्य बाजारों, स्टेशन रोड, सब्जी मंडी और अन्य मोहल्लों में राखियों की अस्थाई दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार तरह-तरह की डिजाइनों वाली राखियां उपलब्ध हैं और बिक्री भी जोरों पर है।साथ ही मिठाई की दुकानों पर भी तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। हजारों कुंतल मिठाइयों की बिक्री की संभावना है। बहनों ने अभी से राखियां खरीदनी शुरू कर दी हैं और भाइयों के लिए उपहार भी देखे जा रहे हैं।
