पीलीभीत। बीसलपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दुबहा में बाढ़ के पानी से हुए जलभराव के कारण गांव के कुछ घरों का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था। स्थिति को देखते हुए ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारियों ने पंपिंग सेट लगाकर पानी की निकासी शुरू कराई, जिससे मार्ग को अस्थायी रूप से सही किया गया। बरसात के दौरान आवागमन को सुचारु रखने के लिए इस रास्ते पर वैकल्पिक रूप से पाइप भी डलवाए जा रहे हैं। बरसात समाप्त होने के बाद इस मार्ग को पक्का बनाने का प्रस्ताव कार्य योजना में शामिल कर दिया जाएगा।
किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि पीलीभीत को विकसित बनाने की यही सोच केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की हैकृसमस्याएं आएंगी, लेकिन उनका तत्काल समाधान होना जनता का अधिकार और जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। उन्होंने क्षेत्रीय कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण कर देखें कि कहीं कोई रास्ता कट तो नहीं रहा है, कोई पुलिया क्षतिग्रस्त तो नहीं हो रही है, या जलभराव से आवागमन में रुकावट तो नहीं हो रही है।
पटेल ने जोर देकर कहा कि ऐसी छोटी-छोटी समस्याओं की समय पर सूचना उच्च अधिकारियों को देने से हालात बिगड़ने से बच सकते हैं, और ड्यूटी के दौरान भी असुविधा नहीं होगी। उन्होंने कहाकृ“हर छोटी समस्या ही बड़ी बनती है, इसलिए विशेष ध्यान वही लोग दें जो अपने क्षेत्र में तैनात हैं, चाहे वे तहसील, ब्लॉक, बाढ़ खंड या सिंचाई विभाग के कर्मचारी हों।
