Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः बरगदिया में करंट काटकर घर में घुसे चोर, गृहस्वामी को मारी गोली त्योहार पर गांव में दहशत! तकिए से मुंह दबाकर जान लेने की कोशिश जागने पर तमंचे से फायर, हाथ लहूलुहान


पीलीभीत। पूरनपुर थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव बरगदिया में रविवार देर रात चोरों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। करंट दौड़ रहे सुरक्षा तार काटकर घर में घुसे बदमाशों ने सोते हुए गृहस्वामी अनिल यादव पर जानलेवा हमला कर दिया। तकिए से मुंह दबाकर मारने की कोशिश असफल होने पर एक चोर ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली अनिल के हाथ में लगते ही वह लहूलुहान होकर चारपाई से गिर पड़े।रक्षाबंधन पर पत्नी और बच्चे मायके गए थे, ऐसे में घर में अकेले सो रहे अनिल ने हिम्मत दिखाते हुए एक चोर को पकड़ लिया, लेकिन गोली लगने से उनकी पकड़ ढीली पड़ते ही बदमाश अंधेरे में फरार हो गए।

गोली चलने और शोरगुल से गांव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना पाकर पुलिस व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। गंभीर रूप से घायल अनिल को सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ के हायर सेंटर रेफर किया गया।गांव में चोरों के इस बेखौफ हमले ने लोगों में दहशत फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन वारदात की नृशंसता ने सभी को हिला दिया है।


एक व्यक्ति अनिल यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह 35 वर्षीय को तीन अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर गोली मार दी गई सूचना मिलते ही  क्षेत्राधिकार पूरनपुर तथा सेहरामऊ  पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे वही पीड़ित व्यक्ति को उपचार हेतु पूरनपुर च भिजवाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है पीड़ित व्यक्ति के बाएं हाथ में गोली लगी है तथा उसकी स्थिति खतरे से बाहर है पीड़ित व्यक्ति के बयानों तथा जांच में आए तत्वों से स्पष्ट है की चोरी व लूटपाट की वारदात वहां पर नहीं हुई है संपूर्ण घटनाक्रम की गहनता से जांच कर साक्ष्य के अनुसार विधि करवाई संपन्न कराई जाएगी

प्रतीक दहिया क्षेत्राधिकार पूरनपुर।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |