Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः बंदरों ने हमला कर युवक को किया घायल


बीसलपुर। इस समय नगर क्षेत्र व देहात क्षेत्र में बंदरों को आतंक बढ़ता ही जा रहा है लेकिन प्रशासन इन बंदरों को पकड़वाने की ओर कोई ठोस कदम उठाता नजर नहीं आ रहा है जिससे बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खखुकुमा निवासी धर्मवीर पुत्र जमुना प्रसाद अपने खेत पर गन्ने की फसल की रखवाली करने गया हुआ था जहां पर बंदरों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर है प्राथमिक उपचार किया इस समय बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक खेतों में घरों में आतंक मचाए हुए हैं लेकिन प्रशासन इन बंदरों को पकड़वाने की ओर कोई ठोस कदम उठना नजर नहीं आ रहा है बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं घरों से कपड़े उठाकर फाड़ रहे हैं जिससे गरीब लोगों को आर्थिक छाति का सामना करना पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |