Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: अमर बलदानी के स्मारक से निकाला तिरंगा यात्रा! यात्रा में शामिल हुए प्रदेश के राज्यमंत्री


ड्रमंडगंज/मिर्जापुर। स्थानीय क्षेत्र के अमर बलिदानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान शहीद हुए केसरी सिंह के स्मारक से प्रस्तावित तिरंगा यात्रा निकला गया जिसमें प्रदेश के राज्य मंत्री सोहन श्रीमाली कार्यक्रम में शामिल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए यह कार्यक्रम मंडल के उपाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश के राज्य मंत्री सोहन श्रीमाली शामिल हुए। सर्वप्रथम क्षेत्र के लाल अमर बलदानी शहीद केसरी सिंह के स्मारक पर राज्यमंत्री ने माल्यार्पण कर कर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात मंडल के उपाध्यक्ष कुलदीप सरोज संजीव केसरी जिला कोषाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा धीरज केसरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री का माल्यार्पण किया उसके बाद स्मारक स्थल से रतेह चैराहा तक तिरंगा यात्रा निकाला गया। अमर शहीद केसरी सिंह अमर रहे अमर रहे भारत माता की जय के नारे से क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मुकेश सिंह, कमलेश वर्मा,मिथलेश सिंह,महेश सिंह और रमाकांत,सौरभ प्रजापति,रामकृष्ण राय,प्रेम शंकर सिंह, झल्लर पटेल,सूरज सिंह,पंकज सिंह,अनिल केसरी,मंजेश केसरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। स्थानीय थाना प्रभारी एवं पुलिस की टीम कार्यक्रम की सुरक्षा में चाक चैबंद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |