शाहबाद: तेज वर्षा से नाले के निकट बना मकान गिरा
August 11, 2025
शाहबाद। नगर के मोहल्ला जिलेदारान में दो भाइयों के मकान के बिल्कुल बराबर से नगर पंचायत का नाला गुजर रहा है, सोमवार को अचानक हुई भारी बारिश के चलते नाला पूरी तरह से पानी से भर कर बहने लगा। इसी बीच शाकिर के मकान की दीवार नाले की तरफ झुकी और पूरा मकान नाले पर गिर गया। जिससे मलबे की वजह से नाला पूरी तरह से बंद हो गया। हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही तहसीलदार अमित कुमार ने हल्का लेखपाल मनोज यादव को मौके पर भेजा। उधर चेयरमैनपति वसीम खा ने भी मौका मुआयना कर नाले से मलबा हटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान सभासद शराफत हुसैन हस्सानी, सभासद प्रतिनिधि इकरार खां साथ रहे।
