गुरसहायगंज/ कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी के निर्देश पर अमन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर गयासुद्दीन सिद्दीकी को जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी कार्यकर्ताओं से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा की तैयारी में जुड़ने के निर्देश दिए हैं ।
सोमवार को रामगंज स्थित अमन हॉस्पिटल कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा भारतीय किसान यूनियन द्वारा धूमधाम से निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टरों पर कार्य करता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि भारी संख्या में ट्रैक्टरों एवं निजी वाहनों से तिरंगा यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं इससे पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर कुसुम चैहान डॉक्टर साजिद हुसैन आदि ने मनोनीत जिला उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी का फूल मालाओं से स्वागत किया इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश यादव साजिद हुसैन रिजवान अहमद सूर्य प्रताप सिंह सत्यम प्रजापति अखिल फारुकी अजय शेर रणवीर सिंह आदि लोग भी मौजूद रहे
