लखनऊ: प्रदेश महामंत्री जन्मदिवस पर मरीजों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल किए वितरण, लंबी उम्र की कामना
August 06, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले के इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश सदस्य विधान परिषद अनिल अनूप गुप्ता के जन्म दिवस पर इटौंजा भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू कश्यप व वर्तमान मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र लोधी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री सदस्य विधान परिषद अनूप गुप्ता के जन्म दिवस पर शक्ति केंद्र इटौंजा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा में मरीजों को फल वितरण किये। बता दें कि इस दौरान भाजपा नेता राजू कश्यप ने बताया कि तेरी तरफ से प्रदेश महामंत्री भाजपा उ॰प्र॰, सदस्य विधान परिषद, प्रभारी कानपुर बुन्देलखण्ड संगठन शिल्पी पूरा जीवन राष्ट्र और भाजपा को समर्पित करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रेरणा श्रोत अनूप गुप्ता आपको जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं महादेव आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करें सदैव कृपा बनाये रखें। इस दौरान इटौंजा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर किसलय बाजपेई, भाजपा नेता राजू कश्यप, इटौंजा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र लोधी,राकेश लोधी मंडल महामंत्री,मदन मोहन मिश्रा,मनोज कुमार रावत मंडल मंत्री, सीमा शर्मा, पूर्णिमा रावत, यश गुप्ता,रवि यादव शक्ति केंद्र संयोजक अन्य अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
