शाहबाद: प्रशासनिक अधिकारियों ने बंधवाए रक्षा सूत्र, खाई कानून की रक्षा करने की कसम
August 06, 2025
शाहबाद। माउंट आबू से आए रक्षा सूत्र ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा बंधवाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने कानून की रक्षा करने की प्रतिज्ञा ली । तहसीलदार अमित कुमार, नायव तहसीलदार हरीश जोशी, सब रजिस्ट्रार शुभम श्रीवास्तव और न्यायिक मजिस्ट्रेट ग्राम न्यायालय शाहबाद शशि प्रभा चैधरी ने भी रक्षा सूत्र बंधवाकर ईश्वरीय सौगात प्राप्त की । ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सेंटर इंचार्ज बहन बी के प्रीती ने सभी अधिकारियों के रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें ईश्वरीय सौगात के रूप में संस्था के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए प्रसाद भी प्रदान किया।
