Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा के निर्देशन में अग्निसचेतक साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया


लखनऊ । अपर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा  पद्मजा चैहान के निर्देशन में लखनऊ जनपद में “अग्निसचेतक साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम” का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया है।यह अभूतपूर्व कार्यक्रम प्रदेश में अग्निसुरक्षा को बढ़ावा देने, तत्परता सुनिश्चित करने और युवाओं को रोजगारोन्मुखी अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 91,000 से अधिक अग्निसचेतकों का चयन किया गया है, जिन्हें नियमित रूप से प्रशिक्षण देकर अग्निकांडों में सहयोगात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार किया गया है।इसी कड़ी में, लखनऊ अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से पूर्व में चयनित 100-100 अग्निसचेतकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला चरण 18 अगस्त, 2025 से संबंधित फायर स्टेशनों पर प्रारंभ कर दिया गया है। इस प्रशिक्षण में वे अग्निसचेतक शामिल हैं, जिन्होंने लगातार कम से कम दो वर्षों तक विभागीय सेवा प्रदान की है।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अग्निशमन तथा फायर सेफ्टी से संबंधित आधुनिक तकनीकों और प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है, जिसमें विभिन्न प्रकार की आग, फायर फाइटिंग उपकरणों का संचालन एवं रख-रखाव, फायर ट्रायंगल, धुएं व आग से बचाव के उपाय, रेस्क्यू तकनीक, प्राथमिक उपचार, मैनुअल एवं ऑटोमैटिक अलार्म सिस्टम, लक्जरी भवनों, मॉल, उद्योगों, अस्पतालों आदि में अग्निसुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलू सम्मिलित हैं। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रत्येक प्रशिक्षित अग्निसचेतक को विभागीय प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जो उन्हें निजी वाणिज्यिक संस्थानों जैसे मॉल, मल्टीप्लेक्स, अस्पताल, उच्च-आवासीय इमारतें और बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोजगार प्राप्त करने में सहायक होगा।जैसा कि ज्ञात है, उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने अग्निसुरक्षा अधिकारी एवं कर्मियों की नियुक्ति को निजी भवनों में अनिवार्य कर प्रदेश स्तर पर अग्निसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा प्रदेश की अग्निसुरक्षा प्रणाली सुदृढ़ होगी। इसे और सशक्त बनाने के लिए लखनऊ अग्निशमन तथा आपात सेवा पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।लखनऊ फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज अपने सभी अनुभवी एवं समर्पित अग्निसचेतकों से उम्मीद करती है कि वे सेवा भावना, अनुशासन और प्रशिक्षण में पूर्ण उत्साह के साथ सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेंगे तथा जनपद एवं प्रदेश की सुरक्षा को और मजबूती प्रदान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |