Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः नगर निगम ने गृहकर बकायेदारों पर कसा शिकंजा! 24 से अधिक भवनों पर सीलिंग व कुर्की, लाखों की वसूली


लखनऊ। नगर निगम लखनऊ गृहकर न जमा करने वाले बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए शहर के कई हिस्सों में एक साथ कड़ी कार्रवाई की। जोन-01, 03, 04 और 05 में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान 24 से अधिक भवनों पर सीलिंग, कुर्की और लाखों रुपये की वसूली की गई। नगर आयुक्त ने साफ कहा है कि कर न चुकाने वालों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।नगर निगम की टीम ने जोन-01 में कुल 06 भवनों पर कार्रवाई की। इसमें भवन संख्या 162ध्006, 162ध्059 और 162ध्193 (अरसतल चैराहा) से बकाया राशि की वसूली की गई। वहीं, भवन संख्या 162ध्055 अस्तबल चारबाग भवन स्वामी का नाम रईस जहों (बकाया 66906.66 रुपये) और 191ध्069 बाग शेरगंज भवन स्वामी का नाम मोहम्मद हमीद (बकाया 190011.01) पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से इलाके के अन्य बकायेदारों में भी सजक होते नजर आए।जोन-03 में निगम प्रशासन ने सबसे अधिक 10 भवनों पर कार्रवाई की। दिलकुशा प्लाजा स्थित भवन संख्या एसएसएलजीध्बी-001 भवन स्वामी का नाम सुहैल अहमद (बकाया 1,73,212.92)व बी-12 भवन स्वामी का नाम नेर सिंह त्रिपाठी (बकाया 1,73,212.92) की बकाया राशि होने पर सीलिंग की गई। इसके अलावा, फैजुल्लागंज के भवन संख्या 537ध्025ध्139 एवं 537ध्005ध्001 पर कार्रवाई की गई।भवन संख्या 537ध्163 एवं 537ध्38-सीसी से क्रमशः 1,05,965.76 और 1,34,674.77 की वसूली हुई। वहीं, भवन संख्या 537ध्23-सीसी पर 1,57,859.65 बकाया होने पर सीलिंग कर दी गई। इसी जोन के गौरीगंज स्थित भवन संख्या 613ध्छम्ॅ-2ब्ब् से कुर्की के दौरान 40,000.00 की वसूली की गई। पेपरमिल वॉर्ड स्थित जोन-04 में निगम की टीम ने कुल 02 भवनों पर कुर्की की, जिसमें ₹78,000 की वसूली की गई। इसके अलावा 04 भवनों को सील किया गया। निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य बकायेदारों पर भी दबाव बढ़ा है कि वे शीघ्र अपने कर का भुगतान करें।जोन-05 में कुल 06 भवनों को निगम ने निशाने पर लिया। अशरफाबाद नगर स्थित भवन संख्या 272 आशुतोष नगर भवन स्वामी का नाम शंकुन्तला दीक्षित (बकाया 87116 रुपये), भवन संख्या 325ध्5 इंद्रलोक भवन स्वामी का नाम राजेश प्रसाद (बकाया 68918 रुपये) एवं 155ध् जाफर खेड़ा भवन स्वामी का नाम जगत प्रकाश (बकाया 50085 रुपये) से बकाया वसूली की गई। वहीं, इन्द्रलोक स्थित भवन संख्या जीध्233भवन स्वामी का नाम  अरुण शुक्ल (बकाया 137799 रुपये) एवं एम-040,041 भवन स्वामी का नाम  अवतार सिंह (बकाया 76180 रुपये) पर सीलिंगध्मार्किंग की गई। इन्द्रलोक के ही भवन संख्या 32,033 भवन स्वामी का नाम कल्पना तिवारी (बकाया 53103 रुपये) से कुर्की के दौरान 25,000 की वसूली हुई।नगर आयुक्त गौरव कुमार ने साफ शब्दों में कहा है कि बड़े बकायेदारों को अब किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारी बकायेदारों पर कार्रवाई में ढिलाई बरतेंगे, तो उन्हें भी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। नगर आयुक्त ने विशेष रूप से जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे लगातार ऐसे बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाएं और समयबद्ध तरीके से राजस्व वसूली सुनिश्चित करें।नगर निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि बकायेदार समय पर कर का भुगतान नहीं करेंगे तो उनकी संपत्तियों को सील या कुर्क करने में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। निगम का यह कदम शहर में कर अनुशासन स्थापित करने और राजस्व बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है। नगर निगम ने अपील की है कि शहरवासी समय से अपना टैक्स जमा करें और ऐसी कार्यवाही से बचें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |