Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः घर के सामने गाड़ी खड़ी करने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीटा , दी धमकी


आलमबाग। आशियाना थाना इलाके में घर के सामने गाड़ी खड़ी करने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक की जमकर पीटाई करने के साथ उसे जान से मारने की घमकी दी है। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित औरगाबाद खालसा बिजनौर रोड निवासी मो० अफनान पुत्र मो० सुहैल के अनुसार वह औरगाबाद खालसा बिजनौर रोड लखनऊ में करीब 8 बजे अपनी साइट से घर जा रहा था उस दौरान उसके घर के बाहर मोहसिन, फैजान वा राजा पुत्र स्व० मुजीब अली निवासी औरगाबाद खालसा ने गाड़ी लगा दी और रास्ता बन्द कर दिया। जिसका विरोध करने पर तीनों भाईयों ने एकजुट होकर गाली गलौज करने के साथ उसकी जमकर पीटाई कर जान से मारने की घमकी देने लगे। वहीं पीड़ित मो० अफनान का कहना था कि गांव वालों ने बीच-बचाव करने के साथ पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची कन्ट्रोल नम्बर पुलिस ने उक्त गाडी संख्या यूपी 32 पी वाई 5756 को हटवा दिया। लेकिन उसके बावजूद उसने अनहोनी की आशंका जता स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |