Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: हर घर तिरंगा! कार्यशाला का हुआ आयोजन


कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान है को सफल बनाने हेतु भाजपा जिला कार्यालय कन्नौज में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने की, वहीं संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्यामू राजपूत द्वारा किया गया।इस अवसर पर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि “आजादी के अमृत काल की शुरुआत वर्ष 2022 में भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान से हुई थी। यह अभियान देश के नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने और तिरंगे के सम्मान को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बना है।”प्रकाश पाल ने कहा कि इस वर्ष का श्हर घर तिरंगाश् अभियान श्ऑपरेशन सिंदूरश् की सफलता को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से और भी व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा।उन्होंने निर्देश दिया किदृ10 से 12 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाए,इन यात्राओं में स्वदेशी हथियारों जैसे ब्रह्मोस मिसाइल, तेजस लड़ाकू विमान, एवं आकाश मिसाइल आदि के प्रतीकात्मक कटआउट शामिल किए जाएं ताकि युवाओं में गर्व और सैन्य जागरूकता का भाव उत्पन्न हो।13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, दुकान, संस्था एवं कार्यालय में तिरंगा फहराने का विशेष अभियान चलाया जाए।साथ ही, 14 अगस्त को पूरे जनपद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाए, जिससे विभाजन की पीड़ा और उसके पीछे की सच्चाई से नई पीढ़ी अवगत हो सके। वही जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में चलाए जा रहे हैं हर घर तिरंगा अभियान को हम सबको सफल बनाना है और कार्यक्रम को बूथ तक लेकर जाना है, तिरंगा अभियान के साथ साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन जन तक पहुंचना है कि कैसे हमारे जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देते हुए पाक परस्त आतंकवाद को नस्त नाबूत करने का काम किया है।वही कार्यशाला में क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, विधायक कैलाश राजपूत, विधायक अर्चना पांडेय,पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया,जिला पदाधिकारी जीतू तिवारी, अशोक सिंह , रामवीर कठेरिया अरवेश पाल ,गौरव दुबे, चेयरमैन मनोज दुबे, शिल्पी भारती, ब्लॉक प्रमुख पुच्ची ठाकुर ,अजय वर्मा,अवनीश दोहरे , पुष्पेंद्र शाक्य ,भूपेंद्र शाक्य,मंडल अध्यक्ष, तिरंगा अभियान के जिला संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |