Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: हवन पूजन के साथ बिजली विभाग द्वारा कराया गया सामूहिक भंडारा


शाहबाद। बिजली विभाग द्वारा सावन माह के प्रदोष काल में बिजली घर शिव मंदिर पर हवन पूजन कराया गया। दूध, दही, शहद और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक हुआ। उसके पश्चात भगवान भोलेनाथ पर सफेद चंदन, धतूरा, शमी के पत्ते फूल व फल आदि अर्पित किए गए। हवन पूजन नगर के प्रसिद्ध विद्वान पंडित गिरीश चंद्र शंखधार द्वारा पूरे विधि विधान से कराया गया जिसमें मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने भगवान भोलेनाथ से समस्त दोषों को दूर करके परिवार, समाज व देश में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य प्रदान करने की कामना भी करी। अंत में भंडारे का कार्यक्रम भी चला जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद  को ग्रहण किया। इस अवसर पर एसडीओ बिजली विभाग अलंकृत मिश्र, जेई नगर नौशाद अंसारी, जेई मधुकर राजेंद्र सिंह, विकास सक्सेना, पवन पांडेय, विजेन्द्र यादव, सुभाष, खलेन्द्र, रहूफ राकेश सहित अनेकों कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |