शाहबाद : आमने-सामने से हुई दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, चार घायल
August 07, 2025
शाहबाद। नगर के मोहल्ला कस्सावान निवासी अमीर बानो अपने पुत्र अली के साथ रामपुर से दवाई लेकर वापस लौट रही थी। तभी रामपुर चौराहे पर तालकाबाद निवासी भगवत शरण व सचिन वापस अपने गांव लौट रहे थे। रामपुर चौराहे पर दोनों मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गई जिससे चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गये। घायलों को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर चारों घायलों को घर भेज दिया।
.jpg)