शाहबाद : उ.प्र. जल निगम की टंकी की गिरी बाउंड्री बाल ! पम्प हॉउस भी गिरने की जद में
August 07, 2025
शाहबाद। रवाना ग्राम पंचायत में उ.प्र. जल निगम की पानी की टंकी की बाउण्ड्री बाल बरसात में धड़ाम से गिर पड़ी जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। वहीं टंकी का पम्प हॉउस भी गिरने की कगार पर है। वित्तीय बर्ष 2018-19 के निर्माण की उ. प्र. जल निगम द्वारा किया गया था, तेज बरसात में बाउण्ड्री बाल गिर गई गनीमत यह रही कि किसी की जान माल की हानि नहीं हुई। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत ग्रामीण पेयजल योजना के द्वारा टंकी का निर्माण किया गया था जो तेज बारिश के चलते उसकी बाउंड्री बाल गिर गई। वहां पर मौजूद सप्लाई ऑपरेटर उमेश सिंह ने इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को भी दे दी है। उधर ग्रामीणों ने जल कर वसूली में भी तय धनराशि से अधिक जल कर वसूली की भी शिकायत की है।
