शाहबाद : पूर्व जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ! 12 तारीख को निकलने वाली तिरंगा यात्रा की बनी रणनीति
August 07, 2025
शाहबाद। नगर के श्री राम जूनियर हाई स्कूल में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें 12 तारीख को निकलने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर ने हमारे संवाददाता को बताया कि तिरंगा यात्रा 12 अगस्त की सुबह 11 बजे लक्खी बाग शिव मंदिर से प्रारंभ होगी जो चंदौसी तिराहा, रामपुर चौराहा, कोतवाली, मुख्य बाजार, बजरंग चौक, भारतीय स्टेट बैंक, बिलारी तिराहा होती हुई भीतरगांव जाकर समाप्त होगी। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर, जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी, वेद प्रकाश चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, सुमित भटनागर, अर्पित वशिष्ठ, विनोद चंद्रवंशी, मोनू चौधरी, अनुभव शर्मा, गंगा सहाय शर्मा, एडवोकेट रोहित सहित अनेकों कार्यकर्ता रहे।
