Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे व्यापारियों की बैठक सम्पन्न


कन्नौज । जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होनें कहा कि तहसील छिबरामऊ के अन्तर्गत विद्युत सब स्टेशन गढ़ियापाह की स्वीकृति मिल गई है, सब स्टेशन संचालित हो जाने पर विद्युत की ओवर लोडिंग/लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होनें निवेश मित्र पोर्टल पर संबंधित विभागों द्वारा 16 ग्रीवान्स शिकायतें लंबित होने पर निर्देश दिये कि समय-सीमा के अन्दर शिकायतो का निस्तारण कराये। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष 36.80 प्रतिशत लाभार्थियों एंव एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत अब तक 31.25 प्रतिशत लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका हैं।

सी0एम0 युवा उद्यमी विकास के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष 26.35 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त हुई है। बताया गया कि दिनांक 26, 27, 28 अगस्त व 02 सितम्बर 2025 को ब्लाक स्तर पर लोन क्लीयरेन्श कैम्प आयोजन किया जायेगा, जिसमें सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत जो फार्म कागजी कार्यवाही की वजह से अधूरे हैं, उन्हें पूर्ण कर संबंधित लाभार्थी को लाभान्वित कराने का कार्य किया जायेगा।

भूखण्ड आवंटियों द्वारा बताया गया कि इत्र पार्क में सामुदायिक शौचालय, पानी की सप्लाई, बाउण्ड्रीवाल, सिक्योरिटी एवं सी0सी0टी0वी0 कैमरा इत्यादि की व्यवस्था जरूरी हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को निर्देश दिये कि व्यापारियों की समस्याओं को समय से पूर्ण करें।

उन्होनें कहा कि जनपद में कारखाना अधिनियम के अन्तर्गत अभी तक 167 इकाईयों का पंजीकरण कराया जा चुका हैं, शेष इकाईयों अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लें। अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद कन्नौज को निर्देश दिये कि सेल्फी प्वाइंट के स्थल का चयन कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करें, लापरवाही करने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चैधरी, उपायुक्त उद्योग धनन्जय सिंह आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |