जामोः पंचायत कर्मी ने किया पौधरोपण
August 08, 2025
जामो/अमेठी। विकासखंड मुख्यालय पर पंचायत कर्मी प्रदीप मौर्या के द्वारा कई प्रकार के फूल और अन्य प्रकार के पौधों का रोपण आज किया गया उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि विकासखंड मुख्यालय पर लगभग सभी ग्राम सभा से गांव से लोग आते रहते हैं यहां पर कई प्रकार के फूल आदि लगे रहने से अच्छा लगेगा और उन्हें भी अपने दरवाजे पर पौधरोपण करने फूलदार वृक्षों को पौधे को लगाने की प्रेरणा मिलेगी जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है उन्होंने कहा कि सभी को इस बरसात के मौसम में अपने दरवाजे पर व जहां पर खाली भूमि हो वहां पर पेड़ पौधे अवश्य लगाना चाहिए।
